ramcharitmanas

सबरीमाला मंदिर में पूजा के लिए 30 वर्षीय महिला ने मांगी पुलिस हिफाजत

Updated: सोमवार, 5 नवंबर 2018 (23:57 IST)
पम्बा (केरल)। सबरीमाला मंदिर 2 दिन की विशेष पूजा के लिए सोमवार को खुला जिसके बाद यहां आधार शिविर पहुंची 30 साल की महिला ने दर्शन करने के लिए पुलिस हिफाजत मांगी है। अंजू नाम की महिला अलपूझा जिले के चेरथला की रहने वाली है। वह मंदिर खुलते ही अपने पति और 2 बच्चों के साथ पम्बा थाने पहुंची।
 
 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी वे यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष में हैं। उनका कहना है कि वे मंदिर तक चलकर जाना चाहती हैं। उन्हें सोमवार को मंदिर ले जाने या नहीं ले जाने पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। महिला के पति अभिलाष और उनके 7 तथा 4 साल के 2 बच्चे साथ थे।
 
टीवी चैनलों ने अंजू और उसके पति की नियंत्रण कक्ष में पुलिस वालों से बात करने की तस्वीरें प्रसारित कीं। जैसे ही खबर फैली, बड़ी संख्या में भक्त यहां एक स्थानीय ऑडिटोरियम में जमा हुए और महिला के आने के खिलाफ भगवान अयप्पा के मंत्रों का उच्चारण किया। मंदिर सोमवार रात 10 बजे बंद हो गया और मंगलवार सुबह खुलेगा। 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के वाल्मीकि आश्रम में की छड़ी पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

अमेरिका के हाथ लगा दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार! ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ किया ऐतिहासिक समझौता

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

नेपाल आपदा: लापता गुजरातियों की संख्या बढ़कर 25 हुई, सरकार ने जारी की नई सूची और हेल्पलाइन नंबर

चीनी के बाद CNG, दूध और अंडे पर महंगाई की मार, जानें आपके घर का बजट कितना बिगड़ेगा

अगला लेख