sundarkand

सबरीमाला मुद्दे पर भाजपा के बंद के दौरान तोड़फोड़, 11 बसें क्षतिग्रस्त

Updated: सोमवार, 26 नवंबर 2018 (18:29 IST)
पुडुचेरी। सबरीमाला मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और हिन्दू मुन्नानी के आह्वान पर दिनभर का बंद सोमवार को उस समय हिंसक हो उठा, जब प्रदर्शनकारियों ने सरकारी समेत 11 सरकारी बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया जबकि पुलिस ने भाजपा के 4 कार्यकर्ताओं को इस संबंध में गिरफ्तार कर लिया।
 
 
पुलिस के मुताबिक शहर के विभिन्न स्थानों पर पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों ने 11 बसों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने इस संबंध में अब तक भाजपा के 4 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं तथा सभी संवेदनशील इलाकों में मोबाइल गश्ती भी बढ़ा दी गई है।
 
शहर में अधिकांश दुकानें तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं। सड़कों पर निजी बसें नदारद हैं, 
पर तमिलनाडु और पुडुचेरी सरकार की बसें पुलिस सुरक्षा में चलाई जा रही हैं। ऑटोरिक्शा, टैक्सी और यात्री टेम्पो सामान्य दिनों की तरह चल रहे हैं। कई निजी स्कूलों ने बंद को देखते हुए सोमवार को अपने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है जबकि सरकारी स्कूल तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्यालयों में उपस्थिति सामान्य है। (वार्ता)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

अगला लेख