Hanuman Chalisa

रूसी युवती से बलात्कार मामले में बैंक मैनेजर को जेल

Updated: शनिवार, 4 नवंबर 2017 (17:15 IST)
मथुरा। उत्तरप्रदेश के मथुरा जनपद में बीती रात वृंदावन की एक सरकारी बैंक के शाखा प्रबंधक को 20 वर्षीय रूसी युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में हिरासत में लिया गया और न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्वप्निल ममगाई के अनुसार वृन्दावन की यूको (यूनाइटेड कोऑपरेटिव) बैंक के स्थानीय प्रबंधक मोहन प्रसाद सिंह के विरुद्ध एक रूसी युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सिंह ने उसे अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
 
युवती ने शिकायत में कहा है कि सिंह से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। सिंह के भारत बुलाने पर वह 17 सितम्बर को वृंदावन आयी और वहां के एक गेस्ट हाउस में ठहरी। पांच दिन बाद सिंह पीड़ित को चैतन्य विहार स्थित अपने घर ले गया, जहां उसने युवती से कथित तौर पर बलात्कार किया। 
 
पीड़ित के अनुसार पटना (बिहार) के मूल निवासी मोहन प्रसाद ने उसे झांसे में लेने के लिए खुद को कभी अविवाहित तो कभी तलाकशुदा बताया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की एक टीम पटना भेजी जाएगी जो आरोपी के संबंध में पूरी जानकारी हासिल कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि मामले के संबंध में पूछताछ के बाद आरोपी मोहन प्रसाद को अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार उसे जिला कारागार भेज दिया गया। (भाषा) 

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

LIVE: नेपाल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 903, 4000 से ज्यादा लापता

दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड: 47KM तक बस में नाबालिग के साथ होती रही दरिंदगी

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

सीएम डॉ. मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप

Trump का खर्ग द्वीप पर बड़ा दावा, कहा- 'पूरी तरह तबाह'; होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर आमने-सामने अमेरिका-ईरान

अगला लेख