Daily Horoscope
✕

12 हजार फुट की ऊंचाई पर होगी 'रन टू ब्रीथ हॉफ मैराथन'

Updated: शनिवार, 23 जून 2018 (18:02 IST)
शिमला। 'रन टू ब्रीथ हॉफ मैराथन' का आयोजन रविवार को किया जाएगा जिसमें देश के चोटी के धावक हिस्सा लेंगे। इस हॉफ मैराथन में करीब 3 लाख रुपए की इनामी रकम दांव पर लगी है।
 
 
हॉफ मैराथन के विजेताओं (महिला व पुरुष वर्ग) को 50-50 हजार की इनामी रकम दी जाएगी। दूसरे स्थान पर रहने वाले को 25 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 15 हजार की रकम दी जाएगी। 10 किलोमीटर के विजेताओं को 20 हजार रुपए, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 15 और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 10 हजार की इनामी रकम दी जाएगी। 5 किलोमीटर वर्ग के विजेताओं को 10 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 7 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले धावकों को 5 हजार की इनामी रकम दी जाएगी।
 
हॉफ मैराथन करीब 12 हजार फुट की ऊंचाई पर होगी और देश में ऊंचाई पर होने वाली यह पहली हॉफ मैराथन है। हॉफ मैराथन हिमाचल प्रदेश के काजा-ताबो में होगी। लाहौल-स्पीति में स्थित काजा करीब 12 हजार फुट की ऊंचाई पर है। इस हॉफ मैराथन में देश के चोटी के धावक हिस्सा लेंगे।
 
हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस हॉफ मैराथन के आयोजन में दिलचस्पी ली है। इसका आयोजन रोयोन सामाजिक संस्थान ने किया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सहयोग से इसका आयोजन किया गया है। हॉफ मैराथन महिला व पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित की गई है। हॉफ मैराथन के अलावा 10, 5 और 2.50 किलोमीटर की दौड़ भी होगी।
 
प्रदेश के कृषि व आईटी मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय इसके संरक्षक हैं। हॉफ मैराथन को हिमाचल प्रदेश पर्यटन, एचपीपीसीएल और एसजीवीएन का सहयोग भी मिला है। इनके अलावा सिटिअस भी हॉफ मैराथन के आयोजन का साझीदार है।
 
'रन टू ब्रीथ' का दूसरा संस्करण ताबो-काजा में आयोजित किया जा रहा है। रामलाल मार्कंडेय ने कहा कि 2 साल पहले रोयोन ने हॉफ मैराथन का आयोजन ताबो में किया था। उसने स्थानीय प्रतिभाओं को आकर्षित किया था तथा हम चाहते हैं कि यह आयोजन और बड़े पैमाने पर हो ताकि खेल प्रतिभाओं का विकास तो हो ही, इलाके में पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ें। मलय सौरभ ने बताया कि हॉफ मैराथन की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं और धावकों में इसे लेकर काफी उत्साह है और स्थानीय धावकों ने भी हॉफ मैराथन में दिलचस्पी दिखाई है। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख