सम्बंधित जानकारी
- 5 साल के बच्चे की हत्या कर भागा, सड़क हादसे में गई जान
- दुल्हन की तलाश में सोलापुर में अनोखे मार्च का आयोजन, कुंआरे युवक सेहरा सजा पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय
- पंजाब में LOC के पास पाकिस्तान से घुसा ड्रोन, BSF ने मार गिराया
- Manipur Road Accident : मणिपुर के नोनी में स्कूल बस पलटने से 7 छात्रों की मौत, 40 से ज्यादा घायल
- Ankita Bhandari Case : अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच की मांग हाईकोर्ट ने की खारिज
रॉबर्ट वाड्रा को झटका, राजस्थान हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने गुरुवार को कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा की वह याचिका खारिज कर दी जिसमें उन्होंने एक जमीन सौदे के सिलसिले में हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर रोक लगाने की अपील की थी। हालांकि अदालत ने कहा कि उन्हें और 2 सप्ताह तक गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति वाड्रा उनसे जुड़ी कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी द्वारा बीकानेर में जमीन खरीदने से संबंधित मामले में जांच का सामना कर रहे हैं।
न्यायमूर्ति पी. एस. भाटी ने फैसला सुनाते हुए कहा कि वाद्रा की गिरफ्तारी पर रोक एक पखवाड़े तक लागू रहेगी ताकि वह ऊपरी अदालत में अपील कर सकें।
