Hanuman Chalisa
✕

औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत

Updated: बुधवार, 1 जुलाई 2020 (14:16 IST)
औरंगाबाद। बिहार में औरंगाबाद जिले में बुधवार तड़के तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गए। 
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के मिठइया गांव के निकट मोटर साइकिल पर सवार तीन युवक जा रहे थे तभी ट्रक और मोटर साइकिल में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीनों युवकों की मौत हो गई।
 
मृतकों में गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के वर्मा गांव निवासी वकील दास, अजय दास और वीरेंद्र कुमार शामिल है।
 
वहीं, जिले के नगर थाना क्षेत्र में रामाबांध बस पड़ाव के निकट औरंगाबाद-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग पर बोलेरो और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। 
 
मृतकों की पहचान नालंदा जिला के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के भोला बिगहा गांव निवासी रामानुज सिंह और मिथिलेश सिंह के रूप में की गई है। एक अन्य घटना में जिले के रिसियप थाना क्षेत्र में घेउरा गांव के निकट मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के तिलौती गांव निवासी रविरंजन शर्मा और उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

अगला लेख