manglik dosh calculator
✕

ऋषिकेश में गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, सहमे लोगों को फिर याद आई 2013 की आपदा

Updated: रविवार, 20 जून 2021 (18:05 IST)
ऋषिकेश। उत्तराखंड के पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश से लोग सहम गए हैं। शनिवार को गंगा अपने रौद्र रूप में नजर आई जबकि शाम होने तक गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर बहने लगा।
 
भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। नदियों और नालों में पानी बढ़ने से लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह भूस्खलन होने से बंद है। ऋषिकेश सहित कई स्थानों पर बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं।
 
लोगों के जेहन में एक बार फिर साल 2013 के आपदा की यादें ताजा हो गई। प्रशासन ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट और मरीन ड्राईव क्षेत्र में लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। शनिवार की शाम गंगा का जलस्तर अचानक खतरे के निशान को पार कर गया, तो लोग केदारनाथ में साल 2013 में आई त्रासदी को याद करके सहम गए।
 
स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। गंगा के तटीय इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। प्रभावितों के खाने की व्यवस्था भी की गई। गंगा के घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

उत्तरप्रदेश में भी अलर्ट : उत्तराखंड में पिछले 55 घंटों से लगातार बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। हरिद्वार के भीमगोडा बैराज से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, ये पानी उत्तरप्रदेश के बिजनौर सहित सीमावर्ती जिलों में पहुंच जायेगा। इसलिए उत्तरप्रदेश सरकार ने गंगा नदी से सटे जिलों को बाढ़ की स्थिति से निपटने के हाई अलर्ट कर दिया है।
 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख