Hanuman Chalisa

मशहूर अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन, निमकी मुखिया में निभा रही थीं दादी का किरदार

मंगलवार, 17 जुलाई 2018 (10:26 IST)
मुंबई। जानी मानी अदाकारा रीता भादुड़ी का निधन हो गया है। उनकी उम्र 62 वर्ष थी। 'हीरो नंबर 1' और 'बेटा' जैसी फिल्मों में अपने किरदारों से उन्होंने बॉलीवुड में एक अलग पहचान हासिल की थी। भादुड़ी आखिरी बार टीवी धारावाहिक निमकी मुखिया में नजर आई थीं।
 
भादुड़ी पिछले दो सप्ताह से जुहू के सुजय अस्पताल में भर्ती थी। देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। 
 
अदाकारा की भतीजी मिनी भादुड़ी ने कहा, 'उन्हें किडनी की बीमारी थी और उनके कई अंग कमजोर हो गए थे। दिल का दौरा पड़ने से देर रात एक बजकर 45 मिनट पर उनका निधन हो गया।'
 
अभिनेता शिशिर शर्मा ने फेसबुक पर भादुड़ी के निधन की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, 'बेहद दुख के साथ यह बताना चाहूंगा कि रीता भादुड़ी हमें छोड़कर चली गईं हैं। उनका अंतिम संस्कार अंधेरी पूर्व के पारसी वाडा मार्ग स्थित शवदाह गृह में 17 जुलाई दोपहर 12 बजे किया जाएगा। बेहतरीन इंसान को खोकर बेहद दुखी हूं। हममें से कई की मां ... मां तुम्हारी याद आएगी।'
 
रीता भादुड़ी हालिया शो 'निमकी मुखिया' के अलावा 'अमानत',  'कुमकुम', 'छोटी बहू', 'हसरतें' जैसे कई टीवी धारावाहिकों में अहम भूमिका में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'जूली', 'अनुरोध', 'फूलन देवी', 'घर हो तो ऐसा', 'बेटा', 'लव', 'रंग', "दलाल', 'तमन्ना' और 'मैं माधुरी  दीक्षित बनना चाहती हूं' जैसी कई फिल्मों में भी काम किया था।

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मांगरोल में बादल फटे, 1 दिन में 22.24 इंच बारिश, गुजरात के 225 तालुका पानी-पानी

शेयर बाजार लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद, अगले सप्ताह किन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर?

गुजरात में पकड़े गए संदिग्‍ध आतंकियों में देवास का 18 साल का बिलाल दुर्रानी घाघा भी, ATS इस एंगल पर कर रही जांच

अगला लेख