ramcharitmanas

यहां होगी रावण की पूजा, भक्‍त मांगेंगे मन्‍नतें

Updated: बुधवार, 21 अक्टूबर 2015 (18:14 IST)
कानपुर। दशहरे पर गुरुवार को पूरे देश में अच्छाई पर बुराई की विजय के रूप में भगवान राम की पूजा होगी और रावण वध होगा लेकिन कानपुर के शिवाला इलाके में स्थित दशानन मंदिर में शक्ति के प्रतीक के रूप में गुरुवार को लंकाधिराज रावण की पूजा और आरती होगी तथा श्रद्धालु मन्नतें मांगेंगे। ‘दशानन मंदिर’ का निर्माण 1890 में हुआ था।
दशानन मंदिर के दरवाजे साल में केवल एक बार दशहरे के दिन सुबह 9 बजे खुलते हैं। मंदिर में स्थापित रावण की मूर्ति की पुजारी द्वारा पहले सफाई की जाती है और फिर श्रद्धा के साथ उसका श्रृंगार किया जाता है। इसके पश्चात रावण की आरती उतारी जाती है। दिनभर मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा लेकिन शाम को रावण का पुतला दहन होने के बाद इस मंदिर के दरवाजे 1 साल के लिए बंद कर दिए जाते हैं। 
 
रावण के इस मंदिर में होने वाले समस्त कार्यक्रमों के संयोजक केके तिवारी ने बुधवार को बताया कि शहर के शिवाला इलाके में कैलाश मंदिर परिसर में मौजूद मंदिरों में भगवान शिव के मंदिर के पास ही लंकेश का मंदिर है। 
 
यह मंदिर करीब 125 साल पुराना है और इसका निर्माण महाराज गुरु प्रसाद शुक्ल ने कराया था। उनका दावा है कि गुरुवार शाम तक रावण के इस मंदिर में करीब 15 हजार श्रद्धालु रावण की पूजा-अर्चना करने आएंगे। 
 
मंदिर के संयोजक तिवारी बताते हैं कि रावण प्रकांड पंडित होने के साथ-साथ भगवान शिव का परम भक्त था इसलिए शक्ति के प्रतीक के रूप में यहां कैलाश मंदिर परिसर में रावण का मंदिर बनाया गया था।
 
उन्होंने बताया कि श्रद्धालु रावण की आरती के बाद सरसों के तेल का दीपक जलाकर अपने परिवार पर आने वाली मुसीबतों को दूर करने और उनकी रक्षा करने की प्रार्थना करेंगे तथा मन्नतें भी मांगेंगे।
 
दशानन मंदिर में कार्यक्रम संयोजक तिवारी कहते हैं कि पिछले करीब 125 सालों से रावण की पूजा की परंपरा का पालन हो रहा है। शिव मंदिर में जल चढ़ाने और पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालु शिव की पूजा के बाद रावण के मंदिर में पूजा-अर्चना कर जल चढ़ाते हैं और आशीर्वाद मांगते हैं।
 
गुरुवार शाम के समय रामलीला में जैसे ही भगवान राम के हाथों रावण का वध होगा, वैसे ही मंदिर में घंटों और जयकारों की आवाज तेज हो जाएगी तथा उसके बाद इस मंदिर के द्वार अगले 1 साल के लिए बंद हो जाएंगे। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस