ramcharitmanas

राशन कार्ड पर अनाज न मिलने पर गई मासूम बच्ची की जान

Updated: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (15:39 IST)
झारखंड के सिमडेगा से एक बेहद हैरान करने वाली ख़बर सामने आई है, जहां 8 दिनों से भूखी मासूम बच्ची की मौत हो गई। मौत का करण स्थानीय राशन डीलर से राशन न मिलना था। राशन डीलर ने महीनों पहले उसके परिवार का राशन कार्ड रद्द करते हुए अनाज देने से इनकार कर दिया था। उसका कहना था कि राशन कार्ड आधार नंबर से लिंक नहीं है। जानकारी के अनुसार मासूम बच्ची ने पिछले 8 दिन से खाना नहीं खाया था, जिसके चलते बीते 28 सितंबर को भूख से उसकी मौत हो गई।
 
इस परिवार को पीडीएस स्कीम के तहत मिलने वाला राशन पिछले कई महीनों से नहीं मिल पा रहा था। कोयली देवी ने बताया कि 28 सितंबर की दोपहर संतोषी ने पेट दर्द होने की शिकायत की। गांव के वैद्य ने कहा कि इसको भूख लगी है। खाना खिला दो, ठीक हो जाएगी।
 
कोयली देवी ने कहा कि मेरे घर में चावल का एक दाना भी नहीं था, संतोषी भूख के मारे भात-भात कहकर रोने लगी थी। उसके हाथ-पैर अकड़ने लगे। शाम हुई तो मैंने घर में रखी चायपत्ती और नमक मिलाकर संतोषी के लिए चाय बनाई, उसे पिलाने की कोशिश की, लेकिन वह भूख से छटपटा रही थी। देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया।
 
बच्ची की दर्दनाक मौत के बाद सीएम ने तत्काल पीड़ित परिवार को 50 हजार की सहायता देने का निर्देश दिया। सिमडेगा के डीसी ने बताया कि तीन सदस्यीय जांच कमिटी ने मौत की जांच की है, जिसमें यह बात सामने आई है कि बच्ची की मौत मलेरिया से हुई है। मुख्यमंत्री ने डीसी को 24 घंटे में स्वयं जांच करने का निर्देश दिया है।
 
वहीं, राज्य के खाद्य और आपूर्ति मंत्री ने कहा कि मामले की जांच की जाएंगी। मंत्री का कहना है कि इस बात को पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि राशन कार्ड को आधार से लिंक न करने वालों को भी राशन की सुविधा दी जाएगी।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्य शामिल, कुछ ही देर में नए CEO का एलान

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

बिहार की गंडक नदी में नेपाल से बहकर आईं अजीब विशालकाय मछलियां, जानिए क्यों प्रशासन ने जारी किया 'नो-ईटिंग' अलर्ट!

हथिनी कुंड बैराज पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, मोटर बोट बंद होने से यमुना में गिरे स्पेशल फोर्स के जवान

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख