ganesh chaturthi

बलात्कार पीड़िताओं ने किया कमाल, पास की 10वीं कक्षा की परीक्षा अच्छे अंकों से

लड़कियां अब पुलिस अधिकारी बनने की ख्वाहिश रखती हैं

Updated: गुरुवार, 9 मई 2024 (12:45 IST)
Rape victims pass class 10th exam : तेलंगाना में 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं में 2 ऐसी लड़कियां (girls) भी शामिल हैं जिन्होंने अपने ही निकट संबंधियों के हाथों बलात्कार की पीड़ा झेली लेकिन इस मानसिक आघात से पार पाते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत सफलता की कहानी लिखी।
 
पुलिस अधिकारी एम महेंद्र रेड्डी ने बताया कि इनमें से एक पीड़िता (15 साल) का उसके पिता ने ही 2023 में बलात्कार किया था और उसके गर्भवती होने के बाद इस अमानवीय कृत्य का खुलासा हुआ। रेड्डी ने बताया कि पीड़िता के पेट में दर्द होने के बाद उसकी दादी उसे अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने बताया कि वह गर्भवती है और उसे गर्भधारण किए काफी समय हो चुका था इसलिए उसका गर्भपात भी संभव नहीं था।
 
उन्होंने बताया कि पीड़िता ने हाल में एक बच्चे को जन्म दिया जिसे एक अनाथालय में भेज दिया गया और पीड़िता ने अपनी पढ़ाई जारी रखी। पीड़िता ने इस सदमे के बावजूद 10वीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए। रेड्डी ने बताया कि अदालत ने इस मामले में दोषी पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और पीड़िता को 15 लाख रुपए का मुआवजा दिया।

ALSO READ: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का हार्टअटैक से निधन, CM मोहन यादव ने जताया शोक
 
उन्होंने बताया कि दूसरी पीड़िता (16 साल) से भी उसके एक निकट रिश्तेदार ने बलात्कार किया था और इस घटना के बाद किशोरी के अन्य संबंधियों ने भी उसके परिवार से किनारा कर लिया था लेकिन जब पीड़िता ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे अंक (9.3 जीपीए) हासिल किए तो उन्होंने उसे बधाई दी। रेड्डी ने बताया कि दोनों लड़कियां अब पुलिस अधिकारी बनने की ख्वाहिश रखती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने इस सदमे से उबरने में पीड़िताओं की मदद की और उन्हें अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख