suvichar
✕

बलात्कार पीड़िता वकील की धमकी, योगी नहीं मिले तो कर लूंगी आत्मदाह

Updated: सोमवार, 4 जून 2018 (17:25 IST)
लखनऊ। उच्च न्यायालय, लखनऊ बेंच में सीनियर वकील सतीश कुमार शर्मा की जूनियरशिप में वकालत कर रही महिला एडवोकेट ने अपने सीनियर पर बलात्कार का आरोप लगाया, लेकिन न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद भी आरोपी को जेल नहीं भेजा गया।


पीड़िता ने इस संवाददाता से कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए समय मांगा है और कहा कि यदि मंगलवार तक मुख्यमंत्री ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया तो वह मुख्‍यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह कर लेंगी। पीड़िता ने 4 मई  सोमवार को ग्लोब पार्क, निकट स्वास्थ्य भवन, कैसरबाग में शांतिपूर्ण अनशन कर शासन से प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति की अविवाहित युवती उच्च न्यायालय, लखनऊ बेंच में आरोपी सीनियर वकील सतीश कुमार शर्मा की जूनियरशिप में वकालत कर रही थीं। पीड़िता के साथ सतीश कुमार शर्मा द्वारा धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर, अश्लील वीडियो बनाकर, उसकी आड़ में उसका लगातार दैहिक शोषण किया गया।

इस संबंध में थाना गाजीपुर में मुअसं. 352/2018, धारा-323, 504, 506, 376, अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत 21 अप्रैल 2018 को मुकदमा दर्ज होने के बाद से अभी तक पुलिस आरोपी को बचा रही है। आरोपी की मदद करते हुए, पुलिस ने उसे गिरफ्तार न करते हुए उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय जाने की छूट दी, इसके बाद भी उसे किसी प्रकार की राहत, न्यायालय से नहीं मिली। अन्ततः 31 मई को उसने सरेंडर किया तो न्यायालय ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने जेल भेजने के बजाय, उसे किसी गोपनीय सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा दिया।

अब पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आरोपी के रिश्तेदार चिकित्सकों के माध्यम से फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनवाकर आरोपी को किसी अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में विशेष न्यायाधीश, एससी-एसटी ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए विवेचक, सीएमओ लखनऊ व अन्य लोगों को व्यक्तिगतगत रूप से 2 मई 2018 को तलब करते हुए फटकार भी लगाई थी।

उक्त विवेचक, सीएमओ लखनऊ व अन्य लोगों को भी नहीं पता है कि आरोपी कहां पर है। ऐसे में पीड़िता की जान को जबर्दस्त खतरा बना हुआ है। पीड़िता कहना है कि आरोपी कभी भी उसकी हत्या करा सकता है।
लेखक के बारे में
अरविन्द शुक्ला
Arvind Shukla.... और पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख