Daily Horoscope
✕

एटा में बलात्कार के बाद आठ वर्षीय बालिका की हत्या

Updated: मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 (09:29 IST)
एटा। उत्तर प्रदेश के एटा में शादी समारोह में शामिल होने परिजनों के साथ आई एक आठ साल की बालिका की बलात्कार के बाद हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना रात करीब डेढ़ बजे की है जब शादी की रस्‍मचल रही थी और घर में तेज म्यूजिक और शहनाई बज रही थी। सभी लोग दरवाजा की रस्म में व्यस्त थे।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने मंगलवार को यहां बताया कि शादी समारोह में अपने परिवार के साथ  आठ  साल की मासूम बच्ची आई थी। घटना रात करीब डेढ़ बजे की है जब शादी की रस्‍मचल रही थी और घर में तेज म्यूजिक और शहनाई बज रही थी। सभी लोग दरवाजा की रस्म में व्यस्त थे।

उसी समय सोनू नामक युवक मौका पाकर बच्ची को उठाकर गली में ले गया और वहां निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और फिर वहीं उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शहनाई और तेज म्यूज़िक की आवाज में बच्ची की चीखें दबकर रह गईं और किसी को भी सुनाई नहीं दी।

उन्होंने बताया कि काफी देर तक जब बच्ची परिजनों को दिखाई नहीं दी तो उसकी तलाश की और पुलिस को सूचना दी। काफी ढूंढने के बाद बच्ची का लहूलुहान शव बगल के निर्माणाधीन मकान में मिला। घटना की खबर मिलते ही वह खुद पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (वार्ता)

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख