ramcharitmanas
✕

बच्ची से बलात्कार के दोषी इंजीनियर को मौत की सजा

Updated: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 (00:05 IST)
चेन्नई। वर्षीय बच्ची का बलात्कार और हत्या करने के दोषी 23 वर्षीय इंजीनियर को यहां की एक अदालत ने कानून के तहत दी जाने वाली अधिकतम सजा, मौत की सजा सुनाई। चेनगालपेट की महिला अदालत ने इंजीनियरिंग से स्नातक देशवंत को विभिन्न आरोपों में 46 वर्ष के सश्रम कारावास की भी सजा सुनाई।


उसने अपनी पड़ोसी सात वर्षीय बच्ची का छह फरवरी 2017 को बलात्कार किया और फिर उसका शव जला दिया। बलात्कार और हत्या के आरोप में जमानत पर बाहर आने के बाद पिछले वर्ष दिसंबर में उसने अपनी मां की कथित तौर पर हत्या की और उसके गहने लेकर भाग गया। उसे मुंबई में पकड़ लिया गया। इस मामले में सुनवाई लंबित है।

महिला अदालत की न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी वेलमुरुगन ने भारतीय दंड संहिता तथा पोक्सो कानून के तहत उसे सभी आरोपों का दोषी ठहराया। उन्होंने दिल्ली में हुए निर्भया मामले का हवाला दिया और कहा, न्यूनतम दंड देने का कोई कारण नहीं है। हम अधिकतम दंड नहीं देंगे तो लोगों का न्यायपालिका से भरोसा उठ जाएगा। इस मामले में अधिकतम दंड देने का हर कारण मौजूद है। (भाषा)

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख