shradh paksha
✕

दौड़ती ट्रेन में दरिंदगी, मौसेरा भाई बना हैवान...

Updated: गुरुवार, 30 जुलाई 2015 (12:53 IST)
भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन के पास संपर्क क्रांति ट्रेन के टॉयलेट में एक युवती के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुणे में रहने वाली इस युवती ने अपने ही मौसेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में पुणे पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज कर आगे की जांच के लिए केस डायरी भोपाल जीआरपी पुलिस को भेज दी है।
जीआरपी पुलिस के मुताबिक यह घटना 14 जुलाई की है, जब 28 वर्षीय पीड़िता दिल्ली से पुणे जा रही थी। स्लीपर कोच में सफर कर रही पीड़िता के साथ उसी कोच में उसका मौसेरा भाई भी मौजूद था।
 
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि भोपाल रेलवे स्टेशन पास शाम को करीब 7 बजे वह जैसे ही टॉयलेट में गई, तभी उसका मौसेरा भाई भी जबरन टॉयलेट में अंदर घुस गया।
 
पीड़िता चिल्लाई थी, मगर.... पढ़ें अगले पेज पर....
 
 

आरोपी ने टॉयलेट में अपनी मौसेरी बहन के साथ जमकर मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। ट्रेन की गति काफी तेज होने की वजह से पीड़िता की आवाज शोर में दब गई। घटना के सहमी पीड़िता ट्रेन में किसी को अपने साथ हुई हैवानियत को बताने का साहस नहीं जुटा सकी।
 
घर जाकर दर्ज कराया केस : पीड़िता ने पुणे के भोसरी थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 354,324,504, 506 के तहत मामला दर्ज कराया। पुणे पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज कर आगे की जांच के लिए केस डायरी को भोपाल जीआरपी पुलिस को भेज दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात केस डायरी मिलने के बाद पुलिस ने रेप केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
 
FIR कराने पर हमला : भोपाल जीआरपी पुलिस की जानकारी में यह मामला भी आया है कि रेप केस दर्ज होने के बाद आरोपी ने पीड़िता पर जानलेवा हमला भी किया। इस मामले में भी उस पर अलग से केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि युवती उत्तराखंड में किसी कंपनी में काम करती है, जबकि आरोपी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसी निजी कंपनी में नौकरी पर है। (hindi.news18.com)
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश