Daily Horoscope
✕

पुलिसकर्मी ने किया महिला से दुष्कर्म, धमकाया

Updated: गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (11:56 IST)
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक पर एक महिला ने दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 
 
शहर कोतवाली के नगरनिरीक्षक (टीआई) शैलेन्द्रसिंह ने गुरुवार को बताया कि भिंड शहर के बरुआ नगर में रहने वाली 36 साल की महिला एक प्रकरण के सिलसिले में जुलाई 2016 में पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक उदयप्रताप सिंह राठौर से मिली थी। 27 जुलाई 2016 को आरक्षक उसे बातों में फंसाकर मीरा कॉलोनी में जयपालसिंह के किराए के मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
 
महिला के मुताबिक जब उसने विरोध किया तो आरक्षक ने उसे जान से मारने की धमकी देकर पति को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद आरक्षक ने कई बार उसके साथ जबरन संबंध बनाए। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर महिला का मेडिकल कराने के बाद आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। (वार्ता)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

सऊदी अरब के एयरपोर्ट और तेल ठिकाने पर हूती हमला, एक भारतीय समेत तीन की मौत, 10 घायल

मध्यप्रदेश में एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव का एलान, कांग्रेस का दावा, BJP के कई विधायक संपर्क में

'बद्र पैक्ट' से भारत पर क्‍या होगा असर, क्‍या भारत पर भारी पड़ा पाकिस्‍तान, मालदीव क्‍यों बैठा पाकिस्‍तान की गोद में?

एमपी गजब है! नगरीय निकायों में 2 लाख का कचरा वाहन 6 लाख रु.में खरीदा गया, ACS संजय दुबे ने खुद खोली भ्रष्टाचार की पोल

भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम मोदी बोले- रक्षा, स्पेस और ट्रेड में बढ़ेंगे नए अवसर

अगला लेख