suvichar
✕

जिनपिंग से मिले ट्रंप, इन मुद्दों पर हुई बात...

Updated: गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (12:50 IST)
बीजिंग। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम और व्यापार संबंधों सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत की। ट्रंप का चीन की राजधानी बीजिंग में शाही भव्य स्वागत किया गया।
 
शी ने बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल में गुरुवार सुबह ट्रंप की अगवानी की जिसके बाद दोनों नेता स्वागत समारोह में शामिल हुए। इस समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। ट्रंप ने कहा कि उनका और शी का मानना है कि उत्तर कोरिया संकट का समाधान निकाला जा सकता है।
 
ट्रंप ने कहा कि आज सुबह हमारी बैठक... उत्तर कोरिया पर बातचीत के लिए बहुत अच्छी रही और आपकी भांति मैं भी यही मानता हूं कि इस समस्या का समाधान है। अमेरिकी राष्ट्रपति की 5 देशों की एशिया यात्रा में चीन महत्वपूर्ण पड़ाव है।
 
इस यात्रा के दौरान ट्रंप ने उत्तर कोरिया से कहा कि वह अपना परमाणु कार्यक्रम समाप्त करने के लिए सौदा करे। साथ ही उन्होंने देश को अमेरिका या दुनिया के खिलाफ उकसावे को लेकर चेतावनी भी दी है।
 
उन्होंने चीन से अनुरोध किया कि वह प्योंगयोंग से अपने सभी संबंध तोड़ ले। साथ उन्होंने बीजिंग से कहा कि वह उत्तर कोरिया पर इस संबंध में दबाव बढ़ाए। चीन का कहना है कि वह अपनी ओर से पूर्ण प्रयास कर रहा है और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को पूर्णता से लागू कर रहा है। दोनों नेताओं के बीच अमेरिका के साथ चीन के व्यापार अधिशेष पर भी चर्चा हुई।
 
ट्रंप ने कहा कि हम इसे संतुलित करेंगे और यह हम दोनों के लिए बेहतर होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति के बुधवार को यहां 3 दिवासीय दौरे पर पहुंचने के बाद उन्हें 'स्टेट वेल्कम प्लस' सम्मान दिया जाना है।
 
इस मौके पर सभी 3 सेवाओं की चीनी सेना 21 बंदूकों की सलामी के साथ सलामी गारद देने के लिए मौजूद रहीं। इससे पहले दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को अपने आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल से परिचित कराया। ट्रंप ने शी और अपने दामाद जेरेड कुश्नर का परिचय करवाया।
 
बाद में उन्होंने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत शुरू की जिसके दौरान उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर संकट और बड़े स्तर पर व्यापार घाटे पर बातचीत होने की संभावना है। ट्रंप का चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग से भी मुलाकात करने और राजभोज तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद एक समारोह में भाग लेने का कार्यक्रम है। शी ने चीन की 15वीं शताब्दी की फॉबिडेन सिटी में ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया की मेजबानी की।
 
ट्रंप का स्वागत करने के दौरान बुधवार को शी ने कहा कि ट्रंप की चीन यात्रा से सकारात्मक और महत्वपूर्ण नतीजे निकलेंगे। जनवरी में ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से दोनों नेताओं के बीच करीबी रिश्ते रहे हैं। उन्होंने 2 बार आमने-सामने मुलाकात की और 8 बार फोन पर बातचीत की। (भाषा)
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अगला लेख