biodatamaker

दुष्कर्म के दोषी इमाम को 8 साल की सजा

Updated: मंगलवार, 12 सितम्बर 2017 (22:26 IST)
बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले की एक अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी मस्जिद के इमाम को मंगलवार को आठ साल कारावास के साथ ही पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।
             
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूष कमल दीक्षित ने यहां सजा के बिंदुओं पर सुनवाई के बाद सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में अरवा गांव निवासी इमाम मोहम्मद कासिफ जया को भारतीय दंड विधान की धारा 365 में पांच साल का कारावास एवं पांच हजार रुपए अर्थदंड तथा पॉक्सो की धारा चार के तहत आठ साल के कारावास एवं पांच हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। इस मामले में आठ सितम्बर को अदालत ने कासिफ को दोषी करार दिया था।
             
आरोप के अनुसार, 21 अप्रैल 2015 की रात्रि में बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में मोहनपुर गांव की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद मस्जिद के एक कमरे में कैद कर इमाम ने उसके साथ दो दिनों तक दुष्कर्म किया। बाद में नाबालिग के पिता ने कासिफ के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 
           
एक अन्य नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में न्यायाधीश पीयूष कमल दीक्षित की ही अदालत ने दोषी तिलक सहनी को सात साल कारावास की सजा सुनाई और पांच हजार रुपए का जुर्माना भी किया।
          
गौरतलब है कि बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बगरस गांव निवासी तिलक सहनी ने 16 मार्च 2016 की रात्रि में गांव की ही एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। (वार्ता)
Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख