dharma sangrah
✕

रेयान स्कूल के प्रबंध निदेशक को एक दिन की छूट

Updated: मंगलवार, 12 सितम्बर 2017 (22:27 IST)
मुंबई। हरियाणा के गुरुग्राम में रेयान स्कूल में हाल ही में एक बालक की हुई हत्या के संबंध के मामले में बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को रेयान अंतरराष्ट्रीय समूह के संस्थापक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक को गिरफ्तारी से बचने के लिए कल तक के लिए अग्रिम जमानत मंजूर कर ली।
        
इस संबंध में रेयान अंतरराष्ट्रीय स्कूल समूह के संस्थापक अध्यक्ष अगस्टीन पिंटो 73 वर्ष और पत्नी ग्रेस पिंटो 62 वर्ष जो कि समूह के प्रबंध निदेशक हैं, कल बम्बई उच्च न्यायालय में गिरफ्तारी के डर से अंतरिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। उनके वकील नितिन प्रधान ने बताया कि इनके अलावा रेयान समूह के मुख्य कार्यकरी अधिकारी रेयान पिंटो ने भी अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है।
        
महाराष्ट्र के सरकारी वकील के आग्रह पर मामले की सुनवाई कल तक लिए स्थगित कर दी गई। प्रधान ने हालांकि कहा कि कुछ समस्या के कारण रेयान समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेयान पिंटो की अग्रिम जमानत याचिका उच्च न्यायालय रजिस्ट्री के साथ दायर नहीं की गई थी। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

अगला लेख