Daily Horoscope
✕

शाहजहांपुर में दो सगी बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार

Updated: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 (00:25 IST)
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक बलात्कार और उनकी पिटाई कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
       
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि एक गांव की रहने वाली 15 तथा 17 वर्षीय दो नाबालिग सगी बहनें कल रात करीब नौ बजे शौच के लिए गई थीं कि पहले से घात लगाकर बैठे तीन अज्ञात लोगों ने दोनों को अगवा कर दूर बाजरे के खेत में ले जाकर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया। विरोध करने पर दोनों किशोरियों की पिटाई की जिससे एक का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
         
पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलहर अरुण चंद ने बताया कि मंगलवार रात किशोरियों के पिता ने उनके गायब होने की सूचना पुलिस को दी। देर रात दोनों खेत में बेहोश मिलीं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। (वार्ता)

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख