• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rape, Daughter rape, Sexual crime
Written By
Last Modified: शनिवार, 17 सितम्बर 2016 (17:22 IST)

कई साल बेटी से करता रहा बलात्कार, गिरफ्तार

Regional News in Palghar
पालघर। बीस वर्षीय एक लड़की से उसके पिता ने कथित तौर पर कई साल बलात्कार किया जिससे उसे तीन बार गर्भपात कराना पड़ा। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
 
तुलिंज पुलिस थाना के निरीक्षक प्रकाश बिराजदार ने कहा कि पेशे से हकीम 47 वर्षीय व्यक्ति 2011 में अपनी पत्नी के निधन के बाद से अपनी बेटी का बलात्कार करता रहा।
 
पीड़ित लड़की की शिकायत के मुताबिक, उसकी मां के निधन के बाद उसके पिता ने उसका कई बार यौन शोषण किया और तीन मौकों पर वह गर्भवती हुई। उसके पिता ने उसे कुछ दवाइयां देकर उसका गर्भ गिरा दिया। इसके बाद वह लगातार बेटी का बलात्कार करता रहा और हाल ही में उसने एक लड़की को जन्म दिया।
 
इस आरोपी की एक दूसरी बीवी भी थी जो हाल ही में उसे छोड़कर चली गई। आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर बलात्कार एवं महिला की सहमति के बगैर गर्भपात का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उस पर पोक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
जन्मदिन पर नरेन्द्र मोदी ने की एक 'बड़ी चूक'