dharma sangrah
✕

बलात्कारी बाबा के अनुयायी गिरफ्तार

Updated: रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (21:42 IST)
पणजी। गोवा में बलात्कार के एक मामले में वांछित कर्नाटक के एक स्वयंभू बाबा के दो अनुयायियों को अपराध में सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि रविशंकर नाम का स्वयंभू बाबा अभी भी फरार है। गोवा पुलिस टीम कर्नाटक स्थित उसके पैतृक नगर कुंदापुर गई थी, लेकिन खाली हाथ लौट आई।
 
वास्को पुलिस थाने के निरीक्षक नोलास्को रापोसो ने कहा कि स्वयंभू बाबा के दो अनुयायी संतोष कुंभार और निखिल चव्हाण को अपराध में सहयोग करने के आरोप में कल रात गिरफ्तार किया गया। रोपोसो ने कहा कि  उन्हें गिरफ्तारी के तत्काल एक अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 
 
महाराष्ट्र के सिंधूदुर्ग जिले अचरा निवासी एवं वर्तमान में गोवा में रह रही 19 वर्षीय एक महिला ने गत 9 अक्टूबर को एक शिकायत दर्ज कराई थी। उसने शिकायत में आरोप लगाया था कि स्वयंभू बाबा ने मापुसा के पास स्थित एक मकान में उससे कथित रूप से बलात्कार किया था।
 
उन्होंने कहा कि महिला के अनुसार उसके एक परिचित कुंभार ने इस वादे के साथ उसे कार में बैठाया कि वह उसे उसके अचरा छोड़ देगा क्योंकि वह 5 अक्टूबर को अपने गृहनगर जाने की योजना बना रही थी। पुलिस ने बताया कि रास्ते में कुंभार ने उसे पेय पदार्थ पीने के लिए दिया जिसके बारे में महिला को शक है कि उसमें मादक पदार्थ मिला हुआ था।
 
उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि कुंभार उसे मापुसा के पास एक मकान में ले गया जहां चव्हाण स्वयंभू बाबा के साथ मौजूद था। कुंभार और चव्हाण मकान से चले गए और स्वयंभू बाबा ने कथित रूप से उससे बलात्कार किया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 एवं अन्य धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है। (भाषा) 

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

जेएनयू से बर्खास्त किए गए कांग्रेस सांसद अंगोमचा; आरोपों को बताया राजनीतिक 'विच हंट', एक्शन में भाजपा

मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कार्यवाही पर लगाई रोक

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

अगला लेख