dipawali
✕

Maharashtra : केंद्रीय मंत्री की उद्धव को सलाह, कहा- आपको स्वस्थ होने में समय लग रहा है तो एकनाथ शिंदे संभालें कमान

Updated: सोमवार, 3 जनवरी 2022 (09:02 IST)
औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे के स्वस्थ होने में समय लग रहा है तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का प्रभार राज्य के शहरी विकास मंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे को सौंप दिया जाना चाहिए।

ALSO READ: क्या महाराष्ट्र में Lockdown की तैयारी है? उद्धव के मंत्री ने दिए संकेत...
 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ठाकरे की सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी गत 12 नवंबर को हुई थी और उन्हें 2 दिसंबर को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। इस समय वे स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं और उन्होंने 22 से 28 दिसंबर तक चले राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया था।
 
जालना-पुणे के बीच चालू हुई नई ट्रेन सेवा से सफर कर औरंगाबाद रेलवे जंक्शन पहुंचे दानवे ने बातचीत में कहा कि शिंदे सक्षम मंत्री हैं। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री और भाजपा के लोकसभा सदस्य दानवे ने कहा कि मैं शिवसेना में परेशानी पैदा नहीं कर रहा हूं। मैं केवल इतना कह रहा हूं कि अगर उद्धव ठाकरे को ठीक होने में समय लग रहा है तो उन्हें मुख्यमंत्री का प्रभार शिंदे को सौंप देना चाहिए।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख