sundarkand
✕

काशी में रंगोत्सव की शुरुआत, महादेव ने कराया पार्वती का गौना

Updated: शनिवार, 4 मार्च 2023 (00:01 IST)
वाराणसी। काशी में रंगभरी एकादशी पर होली की शुरुआत हो गई है। रंगोत्सव का अनूठा संगम वाराणसी की छवि को और मनोहारी बना रहा है। इस पर्व पर देवों के देव महादेव अपनी अर्द्धांगिनी का गौना कराने के लिए गाजे-बाजे के साथ निकल गए।

महाशिवरात्रि पर शंकरजी का विवाह पार्वती के साथ हुआ है और उनका गौना रंगभरी एकादशी पर होता है, इसलिए काशी की सड़कों पर रंग-गुलाल उड़ता नजर आ रहा है। काशी की अनूठी, अद्भुत और विश्वविख्यात श्मशान की चिता-भस्म की होली के दौरान हरिश्चंद्र श्‍मशान में चिता-भस्म होली खेली जाती है।

होली खेलते हुए यह शोभायात्रा या होली बारात रवींद्र पुरी से अघोराचार्य बाबा कीनाराम आश्रम से शुरू होकर हरिश्चंद्र घाट पहुंचती है। इस होली बारात में भोले के गण, देव, गंधर्व, किन्नर, भूत-पिचाश और दूरदराज से आए महादेव के भक्त, युवक-युवती डीजे की धुन पर थिरकते हुए हरिश्चंद्र आश्रम में पहुंचते हैं।

बाबा की नगरी काशी में शुक्रवार की शाम माता गौरा का गौना हुआ, इस दिन के साक्षी बनने के लिए भक्‍त विदाई से पहले काशी पहुंच गए।
महादेव अपनी जीवनसंगिनी को रजत पालकी पर बैठाकर अपने धाम मंदिर परिसर में ले गए। बाबा के दर्शन और रंगोत्सव के आगाज के चलते काशी की सड़कें रंग-अबीर के समुंदर में गोते लगाती नजर आ रही है।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख