ramcharitmanas
✕

योगी का बड़ा तोहफा, अयोध्या में फिर शुरू होगा रामलीला का मंचन

Updated: गुरुवार, 27 अप्रैल 2017 (12:34 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में बरसों से बंद पड़ी रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा। ये निर्देश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में कई वर्षों से बंद पड़ा रामलीला का मंचन प्रारंभ कराया जाए। इसी प्रकार मथुरा में रासलीला एवं चित्रकूट में भजन संध्या कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराया जाए। 
 
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अयोध्या में रामलीला का मंचन कई साल से बंद चल रहा था जिसे फिर से शुरू करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में ई-पूजा, ई-डोनेशन, कैलाश मानसरोवर यात्रा एवं सिन्धु यात्रा हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल वेबसाइट को आगामी 15 दिनों में लांच कराने के निर्देश दिए।
 
योगी ने बुधवार देर रात धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रस्तुतीकरण के दौरान कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा हेतु आवश्यकतानुसार बाउंड्री निर्माण के साथ-साथ तीर्थयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अप्रोच रोड बनाने का कार्य प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराया जाए।
 
उन्होंने कहा कि अयोध्या में 14.77 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित भजन संध्या स्थल का निर्माण कार्य जून 2018 तक निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ प्रत्येक दशा में पूर्ण करा लिया जाए। चित्रकूट में भजन संध्या एवं परिक्रमा स्थल के निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत 13.75 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले कार्यों को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सारिणी में पूर्ण कराना सुनिश्चित कराया जाए।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुप्रसिद्ध मंदिरों के संपर्क मार्ग 4 लेन बनाए जाने के साथ-साथ जन सुविधा हेतु बैठने, विश्रामगृह, पेयजल सुविधाओं के विकास कार्य भी प्राथमिकता से सुनिश्चित कराए जाएं।
 
धार्मिक स्थलों के धार्मिक तालाबों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य भी प्राथमिकता से सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने ब्रज चौरासी कोसी परिक्रमा परिपथ का विकास एवं जनसुविधा कार्य विकसित कराए जाने के निर्देश दिए। (भाषा)
Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख