Hanuman Chalisa
✕

पाकिस्तान ने गुजरात तट से 23 भारतीय मछुआरे पकड़े

Updated: गुरुवार, 27 अप्रैल 2017 (11:45 IST)
अहमदाबाद। नेशनल फिशवर्कर्स फोरम के एक अधिकारी के अनुसार पाकिस्तान नौवहन सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने गुजरात तट से 23 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया है और उनकी 4 नौकाओं को जब्त कर लिया है। फोरम के सचिव मनीष लोधारी ने कहा कि मछुआरे कुछ दिन पहले पोरबंदर से निकले थे और उन्हें पीएमएसए ने अंतरराष्ट्रीय नौवहन सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास पकड़ लिया।
 
लोधारी ने कहा कि हमने पाया है कि जखाऊ के पास पीएमएसए ने 4 नौकाओं पर सवार कम से कम 23 मछुआरों को पकड़ लिया है और उन्हें कराची ले जाया जा रहा है। पोरबंदर आधारित नेशनल फिशवर्कर्स फोरम (एनएफएफ) भारत में छोटे और पारंपरिक मत्स्यकर्मियों के संघों का एकमात्र राष्ट्रीय महासंघ है।
 
9 अप्रैल को आईमबील के निकट पाकिस्तानी एजेंसी की एक नौका उलट गई थी जिससे पीएमएसए के 4 कमांडो डूब गए थे जबकि 2 अन्य को भारतीय मछुआरों ने बचा लिया था। घटना से पहले पीएमएसए के कमांडो भारतीय जलक्षेत्र में 7 नौकाओं पर सवार लगभग 40 मछुआरों को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। बाद में पीएमएसए ने पकड़े हुए मछुआरों को छोड़ दिया था। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख