Daily Horoscope
✕

पर्याप्त सुरक्षा न होने की वजह से हुई थप्पड़ मारने की कोशिश : अठावले

Updated: रविवार, 9 दिसंबर 2018 (13:51 IST)
मुम्बई। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति के उन्हें थप्पड़ मारने की कोशिश की घटना के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वह उन्हें उचित सुरक्षा मुहैया कराने में असफल रही।
 
ठाणे जिले के अम्बरनाथ में शनिवार रात आरपीआई (अठावले) के प्रमुख को प्रवीण गोसावी नाम के व्यक्ति ने थप्पड़ मारने की कोशिश की थी।
 
रविवार सुबह जारी किए गए बयान में अठावले ने कहा, ‘पुलिस ने उचित सुरक्षा मुहैया नहीं कराई, जिससे हमलावर को मुझे निशाना बनाने में मदद मिली। मेरी लोकप्रियता बढ़ रही है और इसलिए शायद ईर्ष्यावान व्यक्ति ने मुझे निशाना बनाया। मैं इस सिलसिले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मुलाकात करूंगा।’
 
घटना रात करीब सवा दस बजे उस समय हुई जब अठावले संविधान पर भाषण देने के बाद मंच से नीचे उतर रहे थे। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण राज्य मंत्री को कोई चोट नहीं आई क्योंकि उनके साथ खड़े लोगों और पुलिसकर्मियों ने गोसावी की मंशा को सफल नहीं होने दिया।
 
घटना के मद्देनजर अठावले ने रविवार सुबह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। स्थानीय आरपीआई (ए) इकाई ने घटना के विरोध में रविवार को अम्बरनाथ बंद का आह्वान किया है।
 
अधिकारी ने बताया कि शहर में स्थिति शांत है और निगरानी रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सुबह से किसी भी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख