Hanuman Chalisa

राम मंदिर निर्माण को लेकर रामलीला मैदान में धर्म-संसद

Updated: रविवार, 9 दिसंबर 2018 (10:00 IST)
नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की मांग को लेकर रविवार को राजधानी के रामलीला मैदान में ‘धर्म-संसद’ नाम से जनसभा का आयोजन करेगी। वीएचपी के संयुक्त सचिव सुरेंद्र जैन ने यहां कहा, धर्म संसद का लक्ष्य राम मंदिर निर्माण के लिए सभी राजनीतिक दलों पर दबाव डालना है ताकि संसद के शीतकालीन सत्र में राम मंदिर निर्माण के लिए विधेयक पारित करवाया जा सके।
 
 
वीएचपी के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, यह बहुत बड़ी जनसभा होगी। यह जनसभा भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए विधेयक न लाने के पक्षधरों का हृदय परिवर्तित कर देगी। राजधानी में वीएचपी का यह शक्ति प्रदर्शन संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से ठीक पहले हो रहा है। संसद के शीतकालीन सत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के अंतिम पूर्ण सत्र के रूप में देखा जा रहा है।

संसद का शीतकालीन सत्र 11 दिसंबर से शुरू होगा और इसी दिन दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई भी शुरू होगी। दिल्ली पुलिस ने वीएचपी की विशाल जनसभा को देखते हुए रामलीला मैदान में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। दिल्ली पुलिस ने धर्म संसद के मद्देनजर यातायात की कुछ पाबंदिया लगाई है और नागरिकों के लिए परामर्श भी जारी किए हैं। 
 
पुलिस सूत्रों का कहा, परिस्थिति को देखते हुए यातायात के मार्गों में परिवर्तन किया जा सकता है। इसके मद्देनजर आम नागरिकों से अपील की जाती है कि कुछ निश्चित मार्गों का प्रयोग करने से बचें। वीएचपी ने हाल ही में 06 दिसंबर को बाबरी मस्जिद ढांचे को ढहाने की याद में ‘शौर्य दिवस’ भी मनाया था। 
 
वीएचपी ने धर्म संसद को सफल बनाने के लिए राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर इसका प्रचार कर रही है और साथ ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर ठोस कदम उठाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार पर दबाव भी बना रही है। धर्म संसद जनसभा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता सुरेश जोशी द्वारा संबोधित किए जाने की संभावना है। वीएचपी जनसभा से पहले राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में एक सप्ताह तक यात्राएं निकाल चुकी है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख