dharma sangrah
✕

मुस्लिम शिक्षिका ने किया रामायण का उर्दू में अनुवाद

Updated: रविवार, 1 जुलाई 2018 (20:35 IST)
कानपुर। कानपुर की एक मुस्लिम शिक्षिका ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन दर्शन पर आधारित महाकाव्य रामायण का उर्दू में अनुवाद किया है और वह ऐसा करके चर्चा का विषय बन गयी हैं। कानपुर की रहने वाली शिक्षिका डॉक्टर माही तलत सिद्दीकी ने दो साल में रामायण का उर्दू अनुवाद मुकम्मल किया।

उन्हें उम्मीद है कि इससे व्यापक मुस्लिम समाज भगवान राम की शख्सियत के तमाम पहलुओं से आसानी से रूबरू हो सकेगा। माही ने आज बताया कि उन्हें उनके शहर के बाशिंदे बद्री नारायण तिवारी ने रामायण भेंट करते हुए इसे उर्दू में अनूदित करने की सलाह दी थी, ताकि मुस्लिम समाज के लोग भी भगवान राम और रामायण से वाकिफ हो सकें।

उन्होंने कहा कि अन्य सभी धार्मिक ग्रंथों की तरह रामायण भी हमें शांति और भाईचारे का संदेश देती है। वह उर्दू में इसका अनुवाद करके बहुत खुशी और सुकून महसूस कर रही हैं। माही इससे पहले भी एक कथा संग्रह का उर्दू में अनुवाद कर चुकी हैं। (भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एक सेकंड की देरी और चली जाती बेजुबान की जान, बाइक सवार ने ऐसे रोका ट्रैफ‍िक बचाई जान, हुई वाह वाही

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

अगला लेख