Hanuman Chalisa
✕

राम जन्मभूमि की सुरक्षा में चूक, अयोध्या में हंगामा

Updated: मंगलवार, 28 अगस्त 2018 (20:23 IST)
फैज़ाबाद। अयोध्या में राम जन्मभूमि क्षेत्र में सुरक्षा की बड़ी चूक तब देखने को मिली जब गेट नंबर तीन से एक हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जबरन घुसने की कोशिश की।
 
गौरतलब है कि जिस समय हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं का हंगामा चल रहा था, उस समय उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या में मौजूद थे। वे रामचंद्र परमहंसदास के पुण्यतिथि कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हुए थे। 
 
दरअसल, हिन्दू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रतिबंधित मार्ग से गेट नंबर 3 से जबरन घुसने का प्रयास किया था। जैसे-तैसे सुरक्षाकर्मियों ने इनको संभाला। इस मार्ग से दर्शनार्थियों को भी प्रवेश नहीं दिया जाता। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने संगठन के नेता कमलेश तिवारी को हिरासत में ले लिया।
 
बाद में संगठन के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और विरोध करते हुए तिवारी को छोड़ने की मांग करने लगे। इस दौरान उन्होंने नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। हालांकि लोगों को इस बात का आश्चर्य जरूर है कि योगी की मौजूदगी के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा चाक चौबंद थी। उसके बावजूद यह हंगामा हो गया।

लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख