suvichar

अपशकुन खत्म हुआ, जम्मू-कश्मीर में भविष्य में भी भाजपा सरकार का हिस्सा होगी : राम माधव

Updated: शनिवार, 11 अगस्त 2018 (22:47 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में भविष्य में भी भाजपा सरकार का हिस्सा होगी, क्योंकि राज्य में कभी भी सत्ता में नहीं होने का अपशकुन खत्म हो गया है। यह बात शनिवार को यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता राम माधव ने कही।
 
 
राज्य में पार्टी मामलों के प्रभारी माधव का बयान जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ भाजपा का गठबंधन टूटने के कुछ महीने बाद आया है। भाजपा के महबूबा मुफ्ती सरकार से 19 जून को अलग होने के बाद राज्य में राज्यपाल शासन लगाया गया था।
 
माधव ने कहा कि मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि जम्मू-कश्मीर में अब जब कभी सरकार बनेगी तो भाजपा उसका हिस्सा होगी तथा अब अपशकुन खत्म हो गया है। माधव का बयान घाटी की उनकी यात्रा के बाद आया है। इसने जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन के बारे में अटकलों को हवा दी है।
 
माधव ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा जब सत्ता में आएगी तो वह जम्मू-कश्मीर को नई दिशा में ले जाने के लिए काम करेगी। जून में गिर गई पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी-भारतीय जनता पार्टी सरकार के बारे में माधव ने कहा कि कठिनाइयां थीं लेकिन कुछ उपलब्धियां हासिल हुईं।
 
उन्होंने कहा कि हम काफी काम करना चाहते थे लेकिन जब हमने सोचा कि हमारे मुताबिक चीजें नहीं हो रही हैं तो हम (सरकार से) बाहर आ गए। पिछले 70 वर्षों से अलगाववाद की भावना और पिछले 30 वर्षों से आतंकवाद ने राज्य की प्रगति में बाधा डाली है। जम्मू-कश्मीर में पार्टी के सत्ता में नहीं होने के बावजूद सुरक्षा स्थिति से निपटने के लिए अपनाई गई चौतरफा नीति जारी रहेगी तथा कश्मीर कहीं नहीं जाएगा। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख