Hanuman Chalisa
✕

कॉपीराइट मामले में राकेश रोशन को कोर्ट का झटका

Updated: बुधवार, 19 जुलाई 2017 (22:59 IST)
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कॉपीराइट के मामले में बॉलीवुड फिल्म निर्माता एवं निदेशक राकेश रोशन की याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया जिससे उनकी परेशानियां बढ़ सकती है। 
       
न्यायालय की एकलपीठ ने आज राकेश रोशन की याचिका को खारिज कर दिया और उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हो गए हैं। देहरादून निवासी रूप नारायण सोनकर ने बॉलीवुड फिल्म निर्माता एवं निदेशक के खिलाफ डालनवाला थाने में कॉपीराइट से संबंधित एक मामला दर्ज कराया था। 21 मई 2016 को दर्ज इस मामले में लेखक रूप नारायण ने आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माता एवं निर्देशक ने अपनी फिल्म कृश-3 में उनके उपन्यास सूअरदान के अंशों की नकल की है। राकेश रोशन ने इसमें उनकी कोई सहमति नहीं ली गई है।
       
इस मामले में अपने को घिरा देख राकेश रोशन ने गिरफ्तारी से बचने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और उन्होंने याचिका दायर कर प्राथमिकी को खत्म करने एवं गिरफ्तारी पर रोक लगाने की अपील की। इसके बाद न्यायालय ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी लेकिन मामले की जांच जारी रही।
       
लेखक सोनकर की ओर से आज अदालत को बताया गया कि राकेश रोशन के खिलाफ आरोप पत्र दायर हो गया है। इस पर न्यायमूर्ति बीके बिष्ट ने मामले को सुनने के बाद राकेश रोशन की गिरफ्तारी संबंधी याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका खारिज होने के बाद अब साफ हो गया है कि राकेश रोशन के खिलाफ उत्तराखंड में कॉपीराइट का मामला चलेगा और यही नहीं इस मामले में राकेश रोशन की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
         
लेखक की ओर से ये आधार बताए गए हैं। कृश-3 फिल्म में आदमी और जानवर को मिलाकर नया जीव बनाया गया है जो कि उपन्यास का अंश है। फिल्म में उपन्यास का खलनायक व्हीलचेयर में चलता है। फिल्म में नायक जानलेवा बीमारी से ग्रस्त है। उसे इलाज के लिए बाहर ले जाया जाता है। फिल्म की हीरोइन गर्भवती है और वह खलनायक के कब्जे में है। उसे सहनायिका बचा लेती है। अंत में प्लेन क्रेश हो जाता है। लेखक की ओर से कहा गया है कि सूअरदान उपन्यास 2010 में प्रकाशित हुआ है, जबकि फिल्म 2013 में प्रदर्शित हुई। (वार्ता)
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख