Hanuman Chalisa
✕

बीएसएनएल ने हटाया शुल्क

Updated: बुधवार, 19 जुलाई 2017 (22:54 IST)
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने फिक्स्ड लाइन सेवाओं के लिए स्थापना शुल्क हटाने की घोषणा की। यह शुल्क देशभर में नए कनेक्शन के लिए 600 से 850 रुपए के बीच है। साथ ही कंपनी ग्राहकों द्वारा मासिक किराया 675 रुपए या उससे अधिक का विकल्प चुनने पर वाईफाई युक्त ब्राडबैंड मोडेम की खरीद पर 100 प्रतिशत कैशबैक देगी।
 
बीएसएनएल ने एक बयान में नए लैंडलाइन या वायरलाइन, ब्राडबैंड तथा एफटीटीएच कनेक्शन (सभी सर्किलों में वॉयस / ब्राडबैंक / कोम्बो) लगाने का शुल्क समाप्त किए जाने की घोषणा की। नए ग्राहकों को आकर्षित करने और वायरलाइन सेवा को आगे बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। कंपनी नए लैंडलाइन लगाने के लिए 600 रुपए तथा 850 रुपए नया ब्राडबैंड कनेक्शन लगाने के लिए लेती है।
 
बीएसएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि योजना आज से प्रभावी हो गई है और यह सीमित अवधि के लिये नहीं है। यह अगले आदेश तक जारी रहेगी। कंपनी ने 1,500 रुपए में एडीएसएल वाईफाई मोडेम योजना भी पेश की है। इस योजना में ब्राडबैंड ग्राहकों को पांच साल की वारंटी के साथ 100 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा। यह छूट उन ग्राहकों के लिए होगी जो स्थिर मासिक शुल्क 675 रुपए या उससे ऊपर की ब्राडबैंड योजना का विकल्प चुनते हैं तथा एडीएसएल वाईफाई मोडेम बीएसएनएन से 1,500 रुपए में खरीदते हैं। कैशबैक अधिकतम 30 महीने के लिये 50 रुपए प्रति महीने दिया जाएगा। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख