Hanuman Chalisa

कांग्रेस में कौन बनेगा करोड़पति जैसा माहौल- राजनाथ

मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (22:39 IST)
झुंझुनू। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद के दावेदार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से पार्टी में कौन बनेगा करोड़पति खेल की तर्ज पर माहौल बना हुआ है।
 
जो पार्टी खुद निर्णय लेने में असमर्थ दिख रही है फिर क्या सरकार बनाने की उम्मीद रखते हैं। यह बात आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथसिंह ने झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भांबू के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। 
 
उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक बार मुख्यमंत्री बनने के बाद दोबारा नहीं बनने वाली परपंरा  को भी तोड़ने वाले हमारी ही पार्टी के भैरोसिंह शेखावत थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमने राजनीति की है तो वह जनता की आंखों में आंखे मिलाकर की है ना कि जनता कि आंखों में धूल झोंककर। उन्होंने बताया कि छतीसगढ़ व मध्यप्रदेश में इस बार चौथी बार तो राजस्थान में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
 
आंतकवाद पर बोलते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आंतकवाद तो आंतकवाद होता हैं इसकी कोई जात नहीं होती। गृहमंत्री सिंह ने बताया कि मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा कि वो किसी मसले को लेकर बात करना चाहते हैं तो आंतकवाद को लेकर बात करें। हम तैयार हैं पाक को अपनी धरती से आंतकवाद को समाप्त करने में यदि भारत की मदद चाहेगी तो भारत हमेशा उसके लिए तैयार खड़ा है। (वार्ता)

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

अपार आईडी निर्माण में यूपी नंबर-1, स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

...तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग : सीएम योगी

सपनों को मिले पंख, अमरोहा में CM योगी ने बांटी खुशियों की चाबी

UP में मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की जगह है जेल या जहन्नुम में : योगी

अगला लेख