Daily Horoscope
✕

राजस्‍थान सरकार ने पेश किया बजट, कृषि के लिए 3420 करोड़ का ऐलान

Updated: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (13:41 IST)
जयपुर। राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गेहलोत ने आज बजट पेश किया। बजट में जल जीवन योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई, जिसमें केंद्र सरकार से 90 प्रतिशत मदद मांगी गई, जबकि इसमें राज्य की 50 फीसदी हिस्सेदारी है। इसी दौरान ऐलान किया गया कि शनिवार को सभी सरकारी स्कूलों में नो बैग डे घोषित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल का आज दूसरा बजट पेश किया। बजट में ऐलान किया कि सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को 'नो बैग डे' घोषित किया जाएगा। बजट में कृषि के लिए 3420 करोड़ रुपए का ऐलान किया गया। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 100 करोड़ की घोषणा की गई।

बजट में  स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 14 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रावधान किया गया है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में ले जाने पर अस्पताल को इलाज करना अनिवार्य होगा। बजट में राज्य की जल जीवन योजना में केंद्र से 90 फीसदी मदद की मांग की गई है।

बजट में ऐलान किया गया कि 35 लाख से ज्यादा बच्चों, गर्भवती महिलाओं के लिए 800 करोड़ रुपए की राशि से पोषाहार वितरित किया जाएगा। एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर 3 करोड़, रजत पर 2 करोड़ और कांस्य जीतने पर 1 करोड़ की राशि का ऐलान किया गया। राज्य में 25 हजार नए सोलर पंप लगाए जाएंगे।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

अगला लेख