Daily Horoscope
✕

लाउडस्पीकर विवाद : राज ठाकरे का CM उद्धव को पत्र- हमारे धैर्य की परीक्षा न लें, सत्ता तो आती और जाती रहती है, आपके साथ भी वही होगा

Updated: बुधवार, 11 मई 2022 (13:07 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के मुद्दे पर राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना की और आगाह किया कि सरकार उनकी पार्टी के 'धैर्य की परीक्षा' न ले।

ALSO READ: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल 'मौलिक अधिकार' नहीं
 
राज ने मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में शायद पहली बार अपने चचेरे भाई को 'उद्धव ठाकरे' कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 28,000 से अधिक मनसे कार्यकर्ताओं को प्रतिबंधात्मक नोटिस दिए गए हैं जबकि हजारों कार्यकर्ताओं को तड़ीपार किया गया है।

ALSO READ: लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा विवाद पर सोनू सूद ने तोड़ी चुप्पी, बोले- एक-दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे
 
उन्होंने पूछा यह (पुलिस कार्रवाई) किसलिए है? ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाने के लिए? उन्होंने कहा कि पुलिस महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेताओं की ऐसे तलाश कर रही है, जैसे कि वे पाकिस्तानी आतंकवादी या तत्कालीन निजाम शासन के 'रजाकार' हों।
 
मनसे प्रमुख ने हैरानी जताते हुए कहा कि यह मुझे सोचने पर मजबूर करता है कि क्या पुलिस ने आतंकवादियों या मस्जिदों में छिपे हथियारों का पता लगाने के लिए वही सख्ती दिखाई? उन्होंने कहा कि मराठी लोग और हिन्दू राज्य सरकार के इस रुख को देख रहे हैं।
 
राज ठाकरे ने इससे पहले राज्य सरकार को 4 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया था और चेतावनी दी थी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो मस्जिदों के बाहर तेज आवाज में 'हनुमान चालीसा' बजाया जाएगा।
 
राज ने कहा कि मैं राज्य सरकार से बस यही कहना चाहता हूं कि 'हमारे धैर्य की परीक्षा न लें। सत्ता का ताम्रपत्र लेकर कोई नहीं आया है। आप भी नहीं, उद्धव ठाकरे।' राज ठाकरे के अल्टीमेटम पर राज्य सरकार ने कहा था कि केंद्र सरकार को जन संबोधन प्रणाली के इस्तेमाल को लेकर नीति बनानी चाहिए।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

अगला लेख