shradh paksha
✕

Delhi में डरा रहा Corona, फिर 1000 के पार नए मामले, 1 की मौत, महाराष्ट्र में 233 नए मरीज

Updated: मंगलवार, 10 मई 2022 (21:16 IST)
नई दिल्ली। Delhi Corona update : राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनावायरस ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 1,118 नए मामले सामने आए जबकि 1  मरीज की संक्रमण से मौत हो गई। इस अवधि में संक्रमण दर 4.38 प्रतिशत रही।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में एक दिन पहले 25,528 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। इसके मुताबिक, दिल्ली में अब तक संक्रमण के कुल 18,96,171 मामले सामने आ चुके हैं और इस घातक वायरस के कारण 26,183 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में सोमवार को संक्रमण के 799 मामले दर्ज किए गए थे और संक्रमण दर 4.94 फीसदी रही थी।
 
महाराष्ट्र 233 मामले, 2 की मौत : महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 223 नए मामले सामने आए और महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 78,79,622 पर पहुंच गई और मृतकों की संख्या 1,47,849 हो गई। 
 
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 161 लोग स्वस्थ हुए और इस तरह अब तक महामारी से 77,30,370 लोग ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,403 हैं। 
 
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को जलगांव, नंदुरबार, लातूर, उस्मानाबाद, अकोला, यवतमाल, भंडारा, गोंदिया और गढ़चिरौली जिलों में कोई उपचाराधीन मरीज नहीं था। आंकड़ों के अनुसार कोरोनावायरस से स्वस्थ होने की दर 98.11 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत थी।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

अगला लेख