Dhanteras
✕

रायसेन में कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

Updated: शुक्रवार, 9 जून 2017 (14:23 IST)
रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किसान पर लाखों रुपए का कर्ज था।
 
रायसेन कोतवाली थाना प्रभारी अभय नेमा ने बताया कि सगोनिया गांव के किसान किशन मीणा (40) ने गुरुवार रात को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजन के बयान दर्ज किए हैं और मामले की जांच की जा रही है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उसका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।
 
किसान के परिजन के अनुसार किसान पर लगभग 17 लाख रुपए का कर्ज था जिसे लेकर वह परेशान था। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक पर एक निजी बैंक का साढे 10 लाख रुपए, बिजली के बिल के लगभग 2 लाख और स्थानीय साहूकार के 5 लाख रुपए की देनदारी थी। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। (वार्ता)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख