ramcharitmanas

दक्षिणी गुजरात में भारी वर्षा की चेतावनी

Updated: सोमवार, 26 जून 2017 (20:46 IST)
गांधीनगर। गुजरात में मौसम विभाग की ओर से दक्षिणी गुजरात में एक बार फिर अगले 36 घंटों में भारी से अति भारी बारिश तथा बाद में 28 से 30 जून तक मध्य और उत्तर गुजरात में भी ऐसी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद राज्य के राहत आयुक्त ने सभी जिला कलेक्टरों को एहतियाती तैयारियां रखने के लिए पत्र लिखा है जबकि राष्ट्रीय आपदा राहत बल यानी एनडीआरएफ की दो टुकड़ियों को पहले से ही सूरत और राजकोट में तैनात रखा गया है। 
     
उधर आज राज्य के विभिन्न हिस्सों विशेष रूप से सौराष्ट्र क्षेत्र के कई स्थानों पर मध्यम वर्षा दर्ज की गई। शाम पांच बजे तक पोरबंदर जिले में सर्वाधिक लगभग तीन इंच वर्षा दर्ज की गई। जूनागढ़, राजकोट, द्वारका, वेरावल और अन्य स्थानों पर आधा से दो इंच तक बरसात हुई। वलसाड, जहां दो दिन पहले नौ इंच से अधिक की औसत वर्षा से मची अफरातफरी के बीच कल उमरगाम तालुका में दो स्थानों पर बाढ़ में फंसे एक सौ से अधिक लोगों बचाया गया था, आज हल्की वर्षा दर्ज की गई।
     
राज्य में बाढ़ राहत नियंत्रण कक्ष में मामलतदार-आपदा एन एस योगी ने बताया कि सभी कलेक्टरों को राहत आयुक्त ने पत्र लिखे हैं। 35 सदस्यों वाली एनडीआरएफ की टुकड़ियां राजकोट और सूरत में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि कल कुल 31 जिलों के 137 तालुका में बरसात दर्ज की गई थी जिसमें सर्वाधिक करीब चार इंच वर्षा भरूच जिले के अंकलेश्वर में हुई थी। (वार्ता)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत 9 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 18 जिलों के 6.65 लाख लोग प्रभावित

गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के बाद NPS से निकासी के नियमों में बदलाव

LIVE: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 1344 लोगों की मौत, 4898 लापता

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

केरल में दिल दहला देने वाला हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियरिंग के 8 छात्रों की मौत

अगला लेख