Daily Horoscope
✕

'ट्यूबलाइट' 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में नाकामयाब

Updated: सोमवार, 26 जून 2017 (20:10 IST)
मुंबई। ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' ने तीन दिनों में 64.77 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है लेकिन यह फिल्म इन तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर '100 करोड़' का आंकड़ा पार करने में नाकामयाब रही।
 
कबीर खान निर्देशित फिल्म 'ट्यूबलाइट' ने पहले दिन शुक्रवार को 21.15 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 21.17 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 22.45 करोड़ की कमाई की।
 
लंबे समय के बाद सलमान खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने में कामयाब नहीं हो पाई। अभिनेता की इससे पहले आई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' पहले तीन दिनों में सौ करोड़ से ज्यादा कमाने में कामयाब रही थी।
 
पिछले साल ईद पर रिलीज हुई फिल्म 'सुल्तान' ने पहले तीन दिनों में 105.11 करोड. की कमाई की थी और उससे पहले आई फिल्म बजरंगी भाईजान ने 102.6 करोड़ की कमाई की थी। 
 
कबीर खान के साथ सलमान खान की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले ये दोनों 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' में साथ काम कर चुके हैं। वैसे तो अभिनेता की ज्यादातर फिल्में हाउसफुल रहती हैं लेकिन 'ट्यूबलाइट' में सामान्यत: 35 से 70 प्रतिशत पर ही कब्जा हो पाया। (भाषा)
Show comments

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

मां के साथ हर शुक्रवार गेटवे ऑफ इंडिया जाते थे बोमन ईरानी, 60 साल बाद दिखी ऐसी चीज कि हुए भावुक

क्या बड़े पर्दे पर आएगी 'पंचायत' की फिल्म? प्रोड्यूसर विजय कोशी ने दिया बड़ा संकेत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख