dharma sangrah
✕

चेतावनी, गुजरात में 29 जुलाई को होगी भारी से भारी वर्षा

Updated: शुक्रवार, 26 जुलाई 2019 (16:02 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में मौसम विभाग ने 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
  
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जयंत सरकार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र बनने के आसार हैं, जिसके प्रभाव से गुजरात में अगले दो दिन तक भारी तथा तीसरे दिन अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।
         
राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 30 जिलों के 133 तालुका में वर्षा हुई जिसमें से सर्वाधिक 294 मिमी डांग जिले के वघई में हुई। राज्य में अब तक औसत बारिश 30.74 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिणी गुजरात और सौराष्ट्र में शुक्रवार को भी बारिश जारी रही। नदियों में जल स्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी आसपास के गांवों में घुस गया। बरसात के कारण कई शहरी इलाकों में भी जलभराव हो गया।
 
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान डांग जिले के वघई में 294 मिमी, डांग आहवा में 176, सुबीर में 176, नवसारी जिले के वांसदा में 107, चिखली में 56, गणदेवी में 45, जलालपुर में 17, खेरगाम में 45, नवसारी शहर में 11, वलसाड़  जिले के धरमपुर में 63, कपराडा में 99, पारडी में 32, उमरगाम छह मिमी, वलसाड़ में 19 मिमी, वापी में 13, तापी जिले के निजर में 95, सोनगढ़ में 65, उच्छल में 64, वालोद में 46, व्यारा में 73, डोलवन में 52, कुकरमुंडा में 19,  सूरत जिले के बारडोली में 60, पलसाणा में 61, सूरत शहर में 40, उमरपाड़ा में 52, पाटण जिले के हारिज में 34, सुरेन्द्रनगर के थानगढ़ में 52 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 
 
भरूच जिले के आमोद, अंकलेश्वर, भरूच, हांसोत, जंबुसर, झगड़िया, नेत्रंग, वागरा, वालिआ, नर्मदा जिले के डेडियापाडा, गरुडेश्वर, नांदोद, सागबारा, तिलकवाडा, सूरत जिले के चोर्यासी, कामरेज, महुवा, मांडवी (एस), मांगरोल, बोटाद और अन्य जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश दर्ज की गई। 
 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख