Hanuman Chalisa
✕

मुंबई में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Updated: गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (08:15 IST)
मुख्य बिंदु

मुंबई। मुंबई में बुधवार को रुक-रुककर भारी बारिश हुई, हालांकि इससे रेल एवं सड़क यातायात प्रभावित नहीं हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई के लिए ‘रेडअलर्ट’ जारी किया है। यहां आज भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
 
मंगलवार रात से बुधवार रात दस बजे तक कसारा में 207 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई जिसमें से 45 मिमी बीते एक घंटे में हुई। ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है।
 
रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि ठाणे जिले में उम्बेरमाली और कसारा स्टेशनों के बीच पानी जमा होने के कारण बुधवार रात को सवा दस बजे से मध्य रेलवे के खारदी और इगतपुरी स्टेशनों के बीच रेल सेवा निलंबित करनी पड़ी। लंबी दूरी की रेलगाड़ियों में पुणे-दरभंगा स्पेशल और सीएसएमटी-वाराणसी स्पेशल का समय बदलना पड़ा।
 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में बुधवार को सुबह आठ बजे के बाद दस घंटे के भीतर 68.72 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में 58.75 मिमी और 58.24 मिमी बारिश दर्ज की गई। दोपहर में बारिश कुछ कम हुई थी लेकिन रात में फिर से तेज हो गई।
 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

अगला लेख