dharma sangrah

राजस्थान में बारिश का कहर, नदी-नालों में आया उफान, रास्ते हुए बंद

Updated: मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (17:12 IST)
जयपुर। मानसून इन दिनों राजस्थान के कई इलाकों में जमकर मेहरबान हो रहा है। जयपुर और हनुमागढ़ समेत प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई।

मध्यप्रदेश में हो रही भारी बारिश के बाद इससे सटे झालावाड़ जिले में हुई बारिश से बांधों में जमकर पानी आ रहा है। नदियां और नाले उफान पर होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के कई मार्ग बाधित हो गए हैं। मानसून अभी सक्रिय है और आगामी 24 घंटे में राज्य के अनेक हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है।
 
पिछले 24 घंटे में राज्य के पूर्वी हिस्सों में और पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बारां, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, भरतपुर, अलवर, करौली और जयपुर के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई, जिसमें बारां के छबड़ा में कल से मंगलवार सुबह तक अधिकतम 22 सेंटीमीटर बारिश हुई। अटरु (बारां) में 12 सेमी जबकि गंगाधर (झालावाड़) और सांगोद (कोटा) में 11 सेमी बारिश हुई। कई अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय है और अलवर, करौली तथा सवाईमाधोपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
 
उल्लेखनीय है कि दक्षिण पश्चिम मानसून 13 जुलाई को अपने सामान्य समय से पांच दिन की देरी से समूचे राजस्थान में पहुंचा था। वहीं, राज्य के कुल 727 बांधों में से केवल 13 ही पूरी तरह से भरे हुए हैं, 228 आंशिक रूप से भरे हुए हैं और 464 खाली हैं। 22 बांधों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, गुजरात के 9 जिले बारिश से बेहाल

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माताजी का निधन, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

2000 रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगी फीस? जानिए क्या है राहुल गांधी का दावा और सरकार का नया नियम

अगला लेख