Hanuman Chalisa

पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश

शनिवार, 7 जनवरी 2017 (19:03 IST)
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। मौसम विभाग का  कहना है कि क्षेत्र में रविवार तक और बारिश होने की संभावना है।
चंडीगढ़ में शुक्रवार शाम भारी बारिश हुई और ओले पड़े। इससे कई स्थानों पर जनजीवन  प्रभावित हुआ और बिजली आपूर्ति बाधित रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को  कहा कि चंडीगढ़ में शुक्रवार को शाम 5.30 बजे से शनिवार सुबह 8.30 बजे के बीच बारिश हुई। शहर में 65 मिलीमीटर बारिश हुई।
 
पंजाब के कई अन्य इलाकों में भी मध्यम से भारी बारिश हुई। लुधियाना में 7.2 मिलीमीटर,  पटियाला में 17.8 मिलीमीटर, मोहाली में 60 मिलीमीटर, बरनाला में 8 मिलीमीटर, फतेहगढ़  साहिब में 30 मिलीमीटर, गढ़शंकर में 12 मिलीमीटर, मुकेरियां में 19 मिलीमीटर, मन्सा में  18 मिलीमीटर, पठानकोट में 22 मिलीमीटर, आनंदपुर साहिब में 40 मिलीमीटर, रोपड़ में 42  मिलीमीटर और संगरूर में 10 मिलीमीटर बारिश हुई।
 
हरियाणा के अंबाला में 19.6 मिलीमीटर, हिसार में 10 मिलीमीटर, करनाल में 8 मिलीमीटर,  बहादुरगढ़ में 2.6 मिलीमीटर, पंचकूला में 55 मिलीमीटर, जींद में 25 मिलीमीटर, कैथल में 18  मिलीमीटर और पानीपत में 22 मिलीमीटर बारिश हुई।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मौसम परिस्थितियों के चलते पंजाब तथा हरियाणा  के कई स्थानों पर और अधिक बारिश हो सकती है। इस बीच दोनों राज्यों और राजधानी  चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री  सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 5 डिग्री नीचे है। (भाषा)

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

Honda WN7 Electric Motorcycle : पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

'ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत', मेलबर्न में भारतीयों से बोले पीएम मोदी; टॉप-3 इकोनॉमी बनने का दोहराया लक्ष्य

अमेरिका ने चाबहार को बनाया निशाना, क्या है इस ईरानी शहर का भारत से कनेक्शन?

अयोध्या आहत है… रामलला के घर 'लूट' ने आस्था को घायल किया, सरयू किनारे गूंज रहा एक ही सवाल— 'अब न्याय कब?'

दान की गणना पर चंपत राय ने उठाए सवाल! आखिर किस पर साधा निशाना

अगला लेख