Hanuman Chalisa

इंदौर में जुटेंगे सोलर कुकिंग विशेषज्ञ

Updated: शनिवार, 7 जनवरी 2017 (18:55 IST)
इंदौर। गुजरात के वडोदरा में 16 से 18 जनवरी तक होने वाली छठी सोलर कुकर्स इंटरनेशनल वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस से पहले और बाद में इंदौर में 50 से ज्यदा सोलर कुकर विशेषज्ञ जुटेंगे। ये सभी विशेषज्ञ इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनकी विशेषज्ञता का इंदौर के लोगों को फायदा होगा। 
कॉन्फ्रेंस की सचिव और जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की प्रमुख डॉ. जनक पलटा ने बताया कि वैश्विक कॉन्फ्रेंस के पहले और बाद में इंदौर में कई कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि इसी सिलसिले में सोलर कुकर इंटरनेशनल की कार्यकारी निदेशक जूली ग्रीन 11 से 13 जनवरी तक इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। 
 
ग्रीन आईआईटी इंदौर और प्रज्ञा कॉलेज समेत विभिन्न संगठनों के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। इसी जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर मेटल आर्टिस्ट देवल वर्मा द्वारा बनाए गए सोलर कुकर को भी लांच किया जाएगा। 
 
डॉ. पलटा ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के बाद अंतरराष्ट्रीय स्‍तर के करीब 50 विशेषज्ञ इंदौर आएंगे और सेंटर पर जाकर मध्यप्रदेश के पहले सोलर किचन का अवलोकन करेंगे। इस दौरान वे जैविक सेतु भी जाएंगे। उन्होंने बताया कि इंदौर में नमकीन क्लस्टर के साथ ही यह शहर खाने-पीने के शौकीन लोगों का शहर है, ऐसे में यहां सोलर कुकिंग की अपार संभावनाएं हैं। 
 
जनक पलटा भी इस कॉन्फ्रेंस में सोलर कुकिंग और जैविक उत्पादों पर मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगी। उन्होंने बताया कि जैविक खेती के साथ ही जैविक उत्पादों का विकास सभी के हित में है। इंदौर से इस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए 15 लोग जा रहे हैं। 

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से एमवाय अस्‍पताल की सेवाएं ठप, सैकड़ों मरीज परेशान, क्‍या हैं डॉक्‍टरों की मांगें

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

Samsung की उड़ी नींद, iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और नए Apple Watch भी होंगे पेश, कीमत का हुआ खुलासा

अगला लेख