Hanuman Chalisa

कश्मीर में एक दिन की बारिश से तबाही, 3 की मौत

सुरेश डुग्गर
बुधवार, 12 जून 2019 (20:27 IST)
जम्मू। कश्मीर में मात्र एक दिन की बारिश ने कहर बरपाया है। तीन लोगों की मौत हो गई है। नदी-नाले उफान पर हैं। कई इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। बांदीपोरा में जहां मकान पर पेड़ गिरने से 2 महिलाओं की मौत हो गई वहीं गांदरबल में पेड़ गिरने से गुज्जर समुदाय के 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
 
यही नहीं बारिश के बाद नदी-नालों में आए उफान के कारण कई पुल बह गए और तटबंध बह जाने के कारण बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुस आया। प्रशासन अपने तौर पर लोगों का मदद पहुंचा रही है, जबकि स्थानीय लोग भी राहत कार्य में जुटे हुए हैं।
 
उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले के चंदाजी गांव में तेज हवा की चपेट में आकर एक पेड़ मकान पर आ गिरा और उसमें दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतक की पहचान शरीफा बेगम और मुबेना बानो के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार रात की है।
 
बांदीपोरा में हुई इस मुसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव भी हो गया है। यही नहीं पपचन में कुछ पुराने पुल और नदी तटबंध भी बह गए हैं। हालांकि अब तक अन्य किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
 
इसके अलावा मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सोगाम पुल के पास दुधगंगा नाले के बीच भी दो चरवाहे लगभग 400-500 भेड़ें, बकरियों के साथ फंस गए। रात भर हुई बारिश के कारण नाले में बाढ़ गई और चरवाहे अपने पशुओं के साथ वहां से निकल नहीं पाए। इस बात का पता चलते ही प्रशासन और स्थानीय स्वयं सेवक के सदस्य उनकी मदद को वहां पहुंच गए। एक अस्थायी ओवरपास का निर्माण किया और चरवाहों को पशुओं के साथ वहां से निकाल लिया गया।
 
तेज आंधी व बारिश ने कश्मीर के कई हिस्सों में कहर बरपाया है। इसकी चपेट में आकर कई घर, दुकानें और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के तंगमर्ग इलाके में 11-12 जून की रात को बाढ़ के कारण पुल ढह गया। यह पुल (श्राई ब्रिज) चेंगमरा, चौक, चंगेल, वनिगम, कुल्हामा, दरहामा, बुडकोटे, रिंगावरी, गोगलडोर, दाराकाशी, मुशीखुर, झंडपाल और गंगवानी सहित 14 गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता है।

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

खमेनेई के बाद ईरान: कितनी बदल जाएगी मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था

'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान पर बम गिरा देना', ट्रंप का दावा; मैं लंबे समय से ईरान की हिट लिस्ट में हूं

Top News 11 July: पीएम मोदी ने FTA को बताया मील का पत्थर, ट्रंप का ईरान पर बड़ा बयान

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अगला लेख