ramcharitmanas

MP : रेलवे की बड़ी लापरवाही, गायब की ट्रेन की बोगी, यात्रियों ने किया हंगामा

Updated: बुधवार, 20 नवंबर 2019 (10:19 IST)
कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी में रेलवे की एक लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। इसमें जबलपुर से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली महाकोशल एक्सप्रेस ट्रेन की बोगियों में से एस-11 बोगी गायब हो गई। इतना ही नहीं, रेलवे द्वारा यात्रियों को एस-11 बोगी की रिजर्वेशन की टिकट भी दी गई थी। रिजर्वेशन की टिकट लेकर यात्री परेशान होते रहे। परेशान यात्रियों ने कटनी स्टेशन पर हंगामा किया। करीब 20 मिनट तक चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकी रही।
ALSO READ: राम मंदिर की तर्ज पर बनेगा अयोध्‍या रेलवे स्‍टेशन, नए सिरे से होगा विकसित
रेलवे की लापरवाही से करीब 1 दर्जन यात्रियों को जबलपुर से कटनी स्टेशन पर परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को रेलवे द्वारा एस-11 की रिजर्वेशन टिकट तो दे दी गई थी, लेकिन ट्रेन में एस-11 बोगी ही गायब थी। परेशान यात्रियों ने कटनी स्टेशन पर हंगामा किया।
 
यात्रियों ने आरोप लगाया कि ट्रेन में टीसी उपलब्ध नहीं था, इस कारण उन्हें अपनी रिजर्वेशन सीट के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। टीसी के एस-10 की बोगियों के पास पहुंचने के बाद ट्रेन स्टेशन से रवाना हो सकी। यात्रियों का कहना था कि रेलवे यात्रियों से यात्रा की राशि तो ले लेता है, लेकिन सुविधा के नाम पर खोखले दावे सामने आते हैं।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख