dharma sangrah

बड़ी खबर! 2020 तक रेलवे आरक्षण में होगा बड़ा बदलाव...

Updated: शनिवार, 12 अगस्त 2017 (15:14 IST)
उदयपुर। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एके मित्तल ने कहा कि वर्ष 2020 तक रेल यात्रियों को मांग पर आरक्षण उपलब्ध हो सकेगा।
 
मित्तल ने शनिवार को बातचीत करते हुए कहा कि कहा कि रेलवे आरक्षण को एक चुनौती के रूप में लेकर काम कर रहा है तथा आगामी 2020 तक मांग पर आरक्षण की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
 
उन्होंने कहा कि रेलवे ने गत वर्ष देश में एक हजार किमी इलेक्ट्रिक लाइन डाली थी तथा आगामी दो वर्ष में 12 हजार किलोमीटर इलेक्ट्रिक लाइन डालने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इनमें से छह हजार किलोमीटर लाइन इसी वर्ष पूरी कर ली जाएगी। 
 
उदयपुर अहमदाबाद ब्रॉडगेज लाइन चालू होने के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि रेलवे हिम्मतनगर अहमदाबाद गेज परिवर्तन पर तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा दिसंबर 2019 तक इस रेलखंड पर रेल सेवा चालू हो जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि इस गेज परिवर्तन हेतु पूर्व में जहां फंड की कमी थी उस पर वित्त मंत्रालय द्वारा काफी हद तक पूरी कर दी गई है। गत वर्ष इस रेलखंड पर 50 किमी का काम हुआ था, जबकि 100 किमी का काम इस वर्ष पूरा हो जाएगा तथा शेष कार्य अगले वर्ष पूरा कर लिया जाएगा। 
 
मित्तल ने डूंगरपुर रतलाम रेल लाइन का कार्य चालू करने के मामले में पूछे गए एक सवाल पर कहा कि राज्य सरकार ने सहयोग करने की बात कही थी लेकिन उस पर आगे काम नहीं हो सका हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने नीमच, बड़ी सादड़ी, मावली, मारवाड़ मीटर गेज लाइन को ब्रॉडगेज में परिवर्तन हेतु रेलवे के क्षेत्रीय अधिकारी को अंतिम विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। 
 
उदयपुर रेलवे स्टेशन को उत्तर रेलवे का महत्वपूर्ण स्टेशन बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां से दक्षिणी भारत के लिए रेलगाड़ियां चालू करने की काफी मांग है। रेलवे प्रशासन इस पर काम कर रहा है, लेकिन मुंबई में टर्मिनल की सबसे बडी समस्या है। (वार्ता)
Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख