sundarkand

मध्यप्रदेश में ब्लू व्हेल गेम प्रतिबंधित

Updated: शनिवार, 12 अगस्त 2017 (15:11 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में दो दिन पहले एक स्कूली छात्र द्वारा ऑनलाइन गेम 'ब्लू व्हेल' के फेर में पड़कर आत्महत्या करने की कोशिश का मामला सामने आने के बाद मध्यप्रदेश सरकार इसे लेकर सतर्क हो गई है।
 
प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी ने दूरभाष पर बताया कि इंदौर में ऐसा मामला सामने आने के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने इस गेम को प्रतिबंधित करने के लिए कहा है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर उनसे भी आग्रह किया गया है कि गेम को देश में प्रतिबंधित किया जाए।
 
उन्होंने बताया कि विभाग ने बच्चों की समुचित निगरानी और अभिभावकों को परामर्श और संदेश देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में भी कदम उठाने को कहा है। दो दिन पहले इंदौर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र ने ब्लू व्हेल गेम के फेर में स्कूल की तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। सहपाठियों और स्कूल के शिक्षकों ने उसे समय रहते देख लिया, जिसके चलते छात्र की जान बच गई।
 
इसके पहले महाराष्ट्र के मुंबई में इसी गेम के एक चरण के तहत एक स्कूली छात्र ने गेम के कर्ताधर्ताओं की चुनौती स्वीकार करते हुए आत्महत्या कर ली थी। (वार्ता)

Show comments

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

सभी देखें

किसान ने चोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख, एक साल बाद मिले तो दीमक चट कर चुकी थी पूरी रकम! [VIDEO]

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

परिसीमन विधेयक पर संसद में सस्पेंस, क्या अगले 10 दिनों में अमित शाह चलने वाले हैं मास्टर स्ट्रोक?

यूपीआई ट्रांजैक्शन चार्जेस पर वित्त मंत्रालय की सफाई: आम जनता के लिए P2P ट्रांसफर पूरी तरह निशुल्क रहेंगे

मध्यप्रदेश में कई जिलों में आफत की बारिश, भोपाल में 7 इंच बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जिलों में नदी-नाले उफान पर, निचले इलाके में जलभराव

अगला लेख