ramcharitmanas
✕

बाबा वीरेन्द्र देव के 2 आश्रमों पर छापा, 40 से अधिक युवतियां बरामद

Updated: शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (11:53 IST)
फर्रुखाबाद। दिल्ली में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय चलाने वाले पाखंडी बाबा वीरेन्द्र देव दीक्षित पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए शनिवार को उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद में उसके 2 आश्रमों पर छापा मारकर 40 से अधिक युवतियों को बरामद किया है।
 
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने यहां बताया कि कोतवाली क्षेत्र के सिकत्राबाग स्थित आश्रम पर सुबह करीब 7 से 8 बजे तक पुलिस ने छापेमारी की। इस आश्रम से पूना (महाराष्ट्र) की रहने वाली 1 युवती को बरामद किया गया। युवती के अनुसार वह पिछले 5-6 साल से यहां रह रही है। 
 
उन्होंने बताया कि इसके अलावा उपजिलाधिकारी कायमगंज वीके दुबे और पुलिस उपाधीक्षक नरेश कुमार ने कम्पिल गंगा मार्ग स्थित एक दूसरे आश्रम पर पुलिस बल के साथ छापा मारा और वहां से भी 40 से अधिक युवतियों को बरामद किया गया है। दोनों आश्रमों से बरामद युवतियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उनका बयान दर्ज किया जाएगा। 
 
गौरतलब है कि दिल्ली में अदालत के आदेश पर रोहिणी स्थित आश्रम पर छापा मारने के बाद उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद और बांदा स्थित आश्रमों पर छापेमारी की जा रही है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख